job alert

ISRO Recruitment 2026: ISRO में 244 पदों पर निकली भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

ISRO Recruitment 2026 :अगर आप जॉब्स की तैयारी कर रहे हैं और अगर आप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में काम करना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ISRO ने प्रशासनिक और सहायक (Administrative & Support Staff) श्रेणी के कुल 244 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और able कैंडिडेट 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

ISRO Recruitment 2026
ISRO Recruitment 2026

वैकेंसी से जुड़ी विस्तृत अपडेट के लिए ISRO की आधिकारिक वेबसाइट official website पर जारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट को पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी नियम ध्यानपूर्वक पढ़ लेने चाहिए।

BPSC TRE 4 Online Apply 2026 : BPSC TRE 4 आवेदन कैसे करें? जानिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का पूरा तरीका

 

किन-किन पदों पर होगी वैकेंसी?

 

इस वैकेंसी में विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं।

 

जैसे कि 

 

  1. – असिस्टेंट (Assistant) – 113 पद
  2. – जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (Junior Personal Assistant) – 81 पद
  3. – अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) – 22 पद
  4. – स्टेनोग्राफर – 10 पद
  5. – ISRO की अन्य इकाइयों में – 17 असिस्टेंट और 1 जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पद
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है।

 

आयु सीमा

 

आवेदन करने वाले कैंडिडेट की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 16 अगस्त 2026 के मुताबिक पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

 

आवेदन शुल्क

 

 Online apply के दौरान कैंडिडेट को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उसके अलावा 500 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क भी जमा करना होगा। शुल्क वापसी और अन्य नियमों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

 

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

 

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

 

पहले चरण में उम्मीदवारों को 150 मिनट (ढाई घंटे) की ऑब्जेक्टिव (MCQ) लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा देशभर के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

 

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट को दूसरे चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन निर्धारित नियमों और पात्रता के मुताबिक किया जाएगा।

 

आवेदन की अंतिम तिथि

 

– Online apply शुरू: जारी

– आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026

 

कैंडीडेट को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते apply पूरा कर लें। Application करने से पहले आधिकारिक Notification को ध्यान से पढ़ें, ताकि किसी भी प्रकार की ग़लती से बचा जा सके।

 

उम्मीद करते हैं कि आप को समझ आ गई है कि कैसे Online apply करना है तो जल्दी करें apply करें।

रिपोर्टर IND TALK TEAM

ये लेख इंड टॉक टीम के विभिन्न लेखको द्वारा लिखें गये है इसमें हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सभी लेख पुरी तरह से तथ्यों आधार पर हैं। हमारा उद्देश्य हमारे पाठकों तक सबसे विश्वसनीय खबरें पहुंचाना है।।

Related Articles

🙏 सहयोग करें | सच और राष्ट्र के साथ खड़े हों

आज की लड़ाई सिर्फ खबरों की नहीं है। यह लड़ाई सच बनाम झूठ और राष्ट्र बनाम प्रोपेगैंडा की है।

‘द वायर’ जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी प्लेटफॉर्म्स को देश–विदेश से क्रांति और एक्टिविज़्म के नाम पर खूब फंडिंग मिलती रहती है।

लेकिन राष्ट्र, संस्कृति और देशहित के पक्ष में निर्भीक होकर बोलने वाली आवाज़ें आज भी सीमित संसाधनों में, सिर्फ जनता के सहयोग से आगे बढ़ती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि —
✔️ झूठ का जवाब सच से दिया जाए
✔️ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को चुनौती मिले
✔️ स्वतंत्र और राष्ट्रवादी पत्रकारिता ज़िंदा रहे

तो हमारे हाथ मज़बूत करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस बड़ी लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।


💳 UPI से तुरंत सहयोग करें

UPI ID:
BHARATPE09914226834@yesbankltd

UPI से सहयोग करें

*सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है।*

Back to top button