job alert

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार में 20 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, नोटिफिकेशन का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म

BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी good news आ गई है जो युवा लंबे समय से BPSC TRE 4 Notification का Wait कर रहें थे। अभ्यर्थियों के लिए अब उम्मीदें तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती से जुड़ा प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भेज दिया है। माना जा रहा है कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) नई शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। लेकिन, अभी तक BPSC की ओर से आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी नहीं हुई है, लेकिन विभागीय स्तर पर बढ़ी हलचल ने अभ्यर्थियों के बीच नई उम्मीद जगा दी है। सोशल मीडिया से लेकर छात्र संगठनों तक लगातार BPSC TRE 4 Vacancy 2026 की मांग उठ रही थी और अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की खबर से युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

 

BPSC TRE 4

 

BPSC TRE 4
BPSC TRE 4

 

BPSC TRE 4 Vacancy 2026 क्या है?

 

बिहार सरकार पिछले कुछ वर्षों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए लगातार नियुक्तियां कर रही है। इसी उद्देश्य से बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती की गई। अब BPSC TRE 4 Vacancy 2026 को इस अभियान का अगला और महत्वपूर्ण चेप्टर माना जा रहा है।

 

BPSC TRE 4
BPSC TRE 4

 

स्थानीय मिडिया रिपोर्ट मुताबिक  इस भर्ती के जरिए 20,000 से अधिक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है। लेकिन, पदों की अंतिम संख्या केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

 

 

शिक्षा विभाग ने तेज की भर्ती प्रक्रिया

सूत्रों के मानें तो शिक्षा विभाग ने विभिन्न जिलों से रिक्त पदों का विवरण प्राप्त करने के बाद भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन विभाग के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद इसे बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा, जिसके बाद BPSC TRE 4 Notification 2026 जारी कर दिया जाएगा।

BPSC TRE 4 भर्ती का इंतजार ??

 

बिहार में हर शिक्षक वैकेंसी लाखों युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आती है। बीएड, डीएलएड, एसटीईटी और सीटीईटी जैसी योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से नई भर्ती की डिमांड कर रहे थे । बिहार जैसे राज्य जहां निजी कंपनी उद्योग नहीं तो वहां पर लोग जॉब्स के लिए सरकारी नौकरी निर्भर है।।

 

सोशल मीडिया कई कैंडिडेट का कहना है कि उन्होंने महीनों से तैयारी जारी रखी है और अब केवल नोटिफिकेशन का वेट कर रहे है। सोशल मीडिया पर भी #BPSTRE4 और #BiharTeacherRecruitment जैसे विषय लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

 

बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान?

 

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों और शिक्षक अभ्यर्थियों पर ताजा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जबकि TRE-4 की अधियाचना मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दी गई है. अब भर्ती में सीटों की संख्या का ऐलान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।

 

BPSC TRE 4 Vacancy 2026 में किन पदों पर होगी भर्ती?

 

अभी तक आयोग ने विषयवार या पदवार रिक्तियों की जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन संभावना है कि भर्ती में निम्न पद शामिल हो सकते हैं—

  1. – प्राथमिक शिक्षक
  2. – मध्य विद्यालय शिक्षक
  3. – माध्यमिक शिक्षक
  4. – उच्च माध्यमिक (PGT) शिक्षक
  5. – विभिन्न विषयों के प्रशिक्षित शिक्षक

 

विस्तृत इनफॉरमेशन केवल आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी।

 

BPSC TRE 4 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

 

पात्रता से जुड़ी अंतिम शर्तें BPSC TRE 4 Notification में जारी की जाएंगी। पिछले भर्ती पैटर्न को देखते हुए संबंधित शैक्षणिक योग्यता, डीएलएड, बीएड, सीटीईटी, एसटीईटी या अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हो सकते हैं।

 

आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी भी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी।

 

BPSC TRE 4 Exam Pattern 2026 में बदलाव होगा?

 

फिलहाल आयोग की ओर से परीक्षा पैटर्न में किसी भी तरह के बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पिछले TRE परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फेक जानकारी पर भरोसा करने के बजाय केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें।

 

BPSC TRE 4 Notification 2026 कब जारी हो सकता है?

 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अगस्त 2026 में BPSC TRE 4 Notification जारी होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन बिहार लोक सेवा आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

Bihar Panchayat Secretary Recruitment 2026: 3532 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

ऐसे में उम्मीदवारों को नियमित रूप से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

 

बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ

 

यदि BPSC TRE 4 Vacancy 2026 में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होती है तो उसका लाभ केवल युवाओं को ही नहीं बल्कि लाखों विद्यार्थियों को भी मिलेगा।

 

राज्य के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। नई नियुक्तियों से पढ़ाई की स्थिति बढ़िया होने की आशा है। साथ ही हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का अवसर भी मिलेगा।

 

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

 

  1. – अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखें।
  2. – सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  3. – केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
  4. – किसी भी फर्जी नोटिफिकेशन या सोशल मीडिया अफवाह से बचें।
  5. – आवेदन शुरू होते ही अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

 

निष्कर्ष

BPSC TRE 4 Vacancy 2026 को लेकर सामने आया ताजा अपडेट लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत और खुशखबरी देने वाला माना जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती प्रस्ताव आगे भेजे जाने से यह संकेत मिल रहा है कि प्रक्रिया धीरे-धीरे अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। लेकिन पदों की संख्या, आवेदन तिथि, परीक्षा कार्यक्रम और पात्रता से जुड़ी सभी जानकारियां केवल BPSC के आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद ही स्पष्ट होंगी।

 

फिलहाल उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी बात यही है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। यदि सब कुछ तय टाइम्स के मुताबिक आगे बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में बिहार के हजारों युवाओं का सरकारी शिक्षक बनने का सपना सच हो सकता है।।

 

FAQs

 

BPSC TRE 4 Vacancy 2026 कब आएगी?

 

  • आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जल्द नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
  • BPSC TRE 4 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
  • रिपोर्टों मुताबिक में 25,000 – 35,000  हजार से अधिक पदों की उम्मीद जताई जा रही है। अंतिम संख्या आधिकारिक विज्ञापन में जारी होगी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऐलान करने के बाद होगा।
  • BPSC TRE 4 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
  • पात्रता की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। संबंधित शैक्षणिक और शिक्षक पात्रता योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
  • BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन कहां मिलेगा?
  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर।

 

आशा करते हैं कि आप लेख में सभी जानकारी अर्थात इनफॉरमेशन मिल गई है।। जैसे विज्ञापन आता है तो सब पहले indtalknews.com जानकारी देंगे इसलिए subscribe कर लें 

Shashikant kumar

शशिकांत कुमार युवा लेखक राजनीति, 2024 की रणभूमि पुस्तक के लेखक। पिछले कई चुनावों से लगातार ही सबसे विश्वसनीय विश्लेषक।।।

Related Articles

🙏 सहयोग करें | सच और राष्ट्र के साथ खड़े हों

आज की लड़ाई सिर्फ खबरों की नहीं है। यह लड़ाई सच बनाम झूठ और राष्ट्र बनाम प्रोपेगैंडा की है।

‘द वायर’ जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी प्लेटफॉर्म्स को देश–विदेश से क्रांति और एक्टिविज़्म के नाम पर खूब फंडिंग मिलती रहती है।

लेकिन राष्ट्र, संस्कृति और देशहित के पक्ष में निर्भीक होकर बोलने वाली आवाज़ें आज भी सीमित संसाधनों में, सिर्फ जनता के सहयोग से आगे बढ़ती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि —
✔️ झूठ का जवाब सच से दिया जाए
✔️ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को चुनौती मिले
✔️ स्वतंत्र और राष्ट्रवादी पत्रकारिता ज़िंदा रहे

तो हमारे हाथ मज़बूत करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस बड़ी लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।


💳 UPI से तुरंत सहयोग करें

UPI ID:
BHARATPE09914226834@yesbankltd

UPI से सहयोग करें

*सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है।*

Back to top button