देश विदेश

Paper Leak New Rules 2026: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद पूरे देश में लागू नया कानून

Paper Leak New Rules 2026: मोदी सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए एग्जाम पुर्ण रुप से निपक्षत बनाने के लिए नये लॉ संसद पास किया था। संगठित नकल और अन्य अनियमितताओं से मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ( center govt)  ने बड़ा और उचित कदम उठाया है। ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026’ को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के साथ ही यह संशोधित लॉ  पूरे देश में प्रभावी हो गया है। नए लॉ  में एग्जाम से जुड़े अपराधों के लिए पहले की तुलना में कहीं अधिक कड़ी सजा, भारी आर्थिक दंड और त्वरित न्याय की व्यवस्था की गई है।

Paper Leak New Rules 2026
Paper Leak New Rules 2026

Paper Leak New Rules 2026

 

Paper Leak New Rules 2026

 

बिहार में फिर सक्रिय होगा मानसून, 1 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू हुआ संशोधित कानून

 

संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद ये बिल अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद अब यह लॉ पूरे देश में लागू हो चुका है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाना और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाना है। यह संशोधन पहले से लागू कानून को और अधिक प्रभावी बनाता है।

Paper Leak New Rules 2026

पेपर लीक और नकल माफिया पर सख्त एक्शन

 

Paper Leak New Rules 2026 नए कानून ( new low) के अनुसार प्रश्नपत्र लीक, संगठित नकल, डिजिटल हैकिंग, परीक्षा प्रक्रिया में छेड़छाड़ और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर एक्शन लिया जाएगा। यदि किसी कोचिंग संस्थान, सेवा प्रदाता, तकनीकी एजेंसी या किसी अन्य व्यक्ति की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी लीगल एक्शन होगी।।

 

किन परीक्षाओं पर लागू होगा नया कानून?

Paper Leak New Rules 2026

यह लॉ  केंद्र सरकार द्वारा आयोजित सभी प्रमुख सार्वजनिक एग्जाम पर लागू होगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

 

– UPSC

– SSC

– RRB

– NTA द्वारा आयोजित परीक्षाएं

– केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों की विभिन्न भर्ती परीक्षाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य देश में एक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि वर्षों से पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है और अब ऐसे अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने आगे बोलें कि सरकार ने परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए पहले ही कई कदम उठाए हैं, जिनमें टास्क फोर्स का गठन, तकनीक का व्यापक उपयोग, फास्ट ट्रैक अदालतों की व्यवस्था और राज्यों के सुझावों को शामिल करना प्रमुख हैं।

 

अपराधियों के लिए कड़ी सजा और भारी जुर्माना

 

  1. संशोधित कानून के अनुसार एग्जाम अपराधों के लिए सजा और जुर्माने को काफी सख्त बनाया गया है।
  2. – अनुचित साधनों का उपयोग करने पर 5 से 10 वर्ष तक की जेल।
  3. – अधिकतम जुर्माना 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये।
  4. – संगठित परीक्षा अपराधों में 7 से 10 वर्ष तक की सजा।
  5. – ऐसे मामलों में 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा।
  6. – दोषी सेवा प्रदाताओं पर 5 करोड़ रुपये तक का आर्थिक दंड।
  7. – ऐसे सेवा प्रदाताओं को 8 वर्ष तक सार्वजनिक परीक्षा से जुड़े कार्यों से प्रतिबंधित किया जा सकेगा।
  8. दो महीने में जांच, तीन महीने में सुनवाई पूरी करने की तैयारी
  9. नए कानून में मामलों के जल्द निपटारे पर भी विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत:
  10. – विशेष जांच टास्क फोर्स गठित की जाएगी।
  11. – आरोपपत्र दाखिल होने के बाद फास्ट ट्रैक अदालतें नियमित सुनवाई करेंगी।
  12. – तीन महीने के भीतर ट्रायल पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
  13. – मामलों की प्रभावी पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति होगी।
  14. सिर्फ पेपर लीक ही नहीं, हर तरह की परीक्षा धोखाधड़ी होगी अपराध

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में स्पष्ट किया कि यह कानून सिर्फ प्रश्नपत्र लीक तक सीमित नहीं है। उसके दायरे में उत्तर कुंजी लीक, उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर, कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़, परीक्षा प्रक्रिया में परिवर्तन, फर्जी वेबसाइट बनाना, नकली एडमिट कार्ड तैयार करना, संगठित नकल और अन्य सभी परीक्षा संबंधी अपराध शामिल किए गए हैं।

 

परीक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस

 

सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कई तकनीकी सुधार भी किए हैं। इनमें ऑनलाइन आवेदन प्रणाली, कई भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त करना, प्रोविजनल आंसर-की, साइबर सुरक्षा को मजबूत करना, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, एआई आधारित फेस ऑथेंटिकेशन, सीसीटीवी निगरानी, सिग्नल जैमर और शिकायत निवारण प्रणाली जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

 

सरकार के मुताबिक, परीक्षा सुधारों के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अधिकांश सिफारिशों पर अमल किया जा चुका है, जबकि शेष सुझावों को भी जल्द लागू करने की प्रक्रिया जारी है।

 

युवाओं के लिए बड़ा संदेश

सरकार का  स्पष्ट कहना है कि इस कानून का उद्देश्य ईमानदार और मेहनती छात्रों के हितों की रक्षा करना है। नए प्रावधानों के लागू होने से उम्मीद है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, पेपर लीक और नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा योग्य कैंडिडेट को निष्पक्ष अवसर मिल सकेगा। आपको क्या लगता है कि इस कानून जरिए एग्जाम निष्पक्ष होगा या फिर नहीं इसी तरह से खबरों के लिए हमारे वेवसाइट subscribe कर लें।

रिपोर्टर IND TALK TEAM

ये लेख इंड टॉक टीम के विभिन्न लेखको द्वारा लिखें गये है इसमें हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सभी लेख पुरी तरह से तथ्यों आधार पर हैं। हमारा उद्देश्य हमारे पाठकों तक सबसे विश्वसनीय खबरें पहुंचाना है।।

Related Articles

🙏 सहयोग करें | सच और राष्ट्र के साथ खड़े हों

आज की लड़ाई सिर्फ खबरों की नहीं है। यह लड़ाई सच बनाम झूठ और राष्ट्र बनाम प्रोपेगैंडा की है।

‘द वायर’ जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी प्लेटफॉर्म्स को देश–विदेश से क्रांति और एक्टिविज़्म के नाम पर खूब फंडिंग मिलती रहती है।

लेकिन राष्ट्र, संस्कृति और देशहित के पक्ष में निर्भीक होकर बोलने वाली आवाज़ें आज भी सीमित संसाधनों में, सिर्फ जनता के सहयोग से आगे बढ़ती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि —
✔️ झूठ का जवाब सच से दिया जाए
✔️ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को चुनौती मिले
✔️ स्वतंत्र और राष्ट्रवादी पत्रकारिता ज़िंदा रहे

तो हमारे हाथ मज़बूत करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस बड़ी लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।


💳 UPI से तुरंत सहयोग करें

UPI ID:
BHARATPE09914226834@yesbankltd

UPI से सहयोग करें

*सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है।*

Back to top button