aaj ka mausam :बिहार में फिर सक्रिय होगा मानसून, 1 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
aaj ka mausam: पटना मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार बिहार में एक बार फिर से सक्रिय होगा मानसून, 1 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट दिया गया है।

मौसम विभाग के मानें तो बिहार में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 अगस्त से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। उसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी किया है।
BPSC 72nd CCE 2026: नई परीक्षा तिथि का इंतजार, अभ्यर्थी क्या करें? जानिए पूरा अपडेट
इन जिलों में बारिश का ज्यादा असर ?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक –
अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, भोजपुर, बक्सर, गया, नवादा, बेगूसराय, मधेपुरा, समस्तीपुर, वैशाली और पश्चिम चंपारण सहित कई जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की घटनाएं भी होगी।
25 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
शुक्रवार के लिए IMD ने राज्य के 25 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार तेज हवा की गति 30 से 40 km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शुक्रवार सुबह राजधानी पटना के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
मौसम में बदलाव ?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी से भरी हवाएं उत्तर और पूर्वी बिहार तक लगातार पहुंच रही हैं। इसी वजह से इन इलाकों में बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। लेकिन दक्षिण और मध्य बिहार में इसका प्रभाव फिलहाल अपेक्षाकृत कम देखा जा रहा है।
अब तक सामान्य से काफी कम हुई बारिश
इस मानसून सीजन में बिहार में अपेक्षित बारिश नहीं हो सकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक राज्य में सामान्य से लगभग 42 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। जहां इस अवधि तक करीब 494.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक केवल 288 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। विभाग का कहना है कि अगस्त के शुरुआती दिनों में होने वाली संभावित बारिश से वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें तथा विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें। बनें रहिए indtalknews.com यहां पर हर अपडेट सबसे हम देंगे।।





