Bihar Anganwadi Vacancy 2026 : अगस्त में आ सकता है बड़ा अपडेट, 20,000 से अधिक सेविका और सहायिका
Bihar Anganwadi Vacancy 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही लाखों महिलाओं लड़कियों के लिए बड़ी गुड न्यूज आ गई है। बिहार की सरकार समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के तहत 20,000 से अधिक आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। लंबे इंतजार के बाद रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से जिलावार अब शुरू होने जा रहा है।।
अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही भर्ती को लेकर कैंडिडेट की उत्सुकता बढ़ गई है। कई जिलों में रिक्त पदों का आंकड़ा तैयार किया जा चुका है और उम्मीद की जा रही है कि आवश्यकता अनुसार अलग-अलग जिलों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। लेकिन पूरे राज्य के लिए एक साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए।

क्यों हो रही है इतनी बड़ी भर्ती?
बिहार में हजारों आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका और सहायिका के पद लंबे समय से खाली हैं। इन रिक्तियों का असर बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और सरकारी योजनाओं के संचालन पर पड़ रहा है। इसी वजह से समाज कल्याण विभाग इन पदों को भरने की तैयारी में कर रहा है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
- आंगनवाड़ी सेविका
- आंगनवाड़ी सहायिका
इन दोनों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अब शुरू होने वाला है।
कितने पदों पर होगी बहाली?
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राज्यभर में 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। अंतिम संख्या जिलेवार रिक्तियों के सत्यापन के बाद तय होगी। इसलिए किसी एक निश्चित आंकड़े को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए।
भर्ती कैसे होगी?
बिहार आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह जिलावार आयोजित की जाएगी।
इसका अर्थ है कि
- प्रत्येक जिला अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी करेगा।
- आवेदन की तिथि सभी जिलों में अलग हो सकती है।
- रिक्तियों की संख्या भी जिले के अनुसार अलग होगी।
- चयन प्रक्रिया संबंधित जिला प्रशासन की निगरानी में पूरी की जाएगी।
आवेदन कब शुरू होंगे?
अभी तक राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिए आवेदन शुरू होने की एक समान तिथि जारी नहीं की है।
जैसे ही किसी जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, उसमें आवेदन की शुरुआत और अंतिम तिथि स्पष्ट कर दी जाएगी।
आवेदन कहां करना होगा?
- आवेदन की प्रक्रिया संबंधित जिले की अधिसूचना के अनुसार होगी।
- आमतौर पर उम्मीदवारों को—
- जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट
- ICDS कार्यालय
समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी सूचना
पर नियमित नजर रखनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया कैसी हो सकती है?
हर जिले की अधिसूचना में चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण दिया जाएगा। सामान्यतः चयन निर्धारित नियमों और पात्रता के मुताबिक पर किया जाता है। अंतिम प्रक्रिया संबंधित जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में ही स्पष्ट होगी।
योग्यता कितना चाहिए??
- आंगनवाड़ी सेविका: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक हो सकता है।
- आंगनवाड़ी सहायिका: कई जिलों में 12वीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं, हालांकि कुछ पुराने भर्ती नियमों में अलग योग्यता भी रही है। इसलिए संबंधित जिले की आधिकारिक अधिसूचना ही अंतिम रूप से मान्य होगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (यदि आवश्यक हो)
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी एडवाइजरी
- केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना पर भरोसा करें।
- सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नोटिफिकेशन से सावधान रहें।
आवेदन करने से पहले पूरी पात्रता अवश्य पढ़ें। सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2026 को लेकर अगस्त का महीना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 20,000 से अधिक सेविका और सहायिका पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पुरे राज्य एकसाथ नहीं होगा बल्कि ज़िले स्तर जरूरत हिसाब से वैकेंसी निकाला जाएगा।।





