indtalknews

Nation first

aaj ka mausam kaisa rahega: बिहार मौसम अपडेट आज भी ठंड और कोहरे का असर, 11 जिलों में शीत दिवस की स्थिति

aaj ka mausam kaisa rahega

aaj ka mausam kaisa rahega: बिहार में इन दिनों सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। उत्तरी, दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को घने कोहरे की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), पटना के अनुसार, दिन में धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे तापमान में गिरावट बनी रहेगी और गलन भरी ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वी चंपारण, छपरा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर जैसे जिलों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है, जबकि बाकी राज्य में भी ठंड का असर रहेगा।

aaj ka mausam kaisa rahega

aaj ka mausam kaisa rahega
aaj ka mausam kaisa rahega

इन जिलों में घने कोहरे के आसार

दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, बेगूसराय और पूर्वी बिहार के अन्य हिस्सों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहेगा। अन्य जिलों में सुबह मध्यम स्तर का कोहरा देखा जा सकता है। पूरे राज्य में खासतौर पर सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। बुधवार को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, विशेष रूप से उत्तरी, दक्षिण-मध्य और पूर्वी बिहार में। दिन में सूरज कभी-कभी ही नजर आया, लेकिन ठंड में कोई राहत नहीं मिली।

ठंड का कहर जारी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां होगी बरसात

शीत दिवस वाले जिले

बुधवार को वैशाली, मधेपुरा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में दिन और रात के तापमान में केवल 2-3 डिग्री का अंतर देखा गया, जिससे इन जिलों में शीत दिवस जैसे हालात बने। कुछ अन्य जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक का अंतर दर्ज किया गया। हालांकि, दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में दिन का तापमान अभी भी अधिक बना हुआ है। बुधवार को गया में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी में 27.4, अरवल में 25.3, शेखपुरा में 24.1, राजगीर में 24.9, और जमुई व बक्सर में 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस डेहरी में रहा।

🙏 सहयोग करें | सच और राष्ट्र के साथ खड़े हों

आज की लड़ाई सिर्फ खबरों की नहीं है। यह लड़ाई सच बनाम झूठ और राष्ट्र बनाम प्रोपेगैंडा की है।

‘द वायर’ जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी प्लेटफॉर्म्स को देश–विदेश से क्रांति और एक्टिविज़्म के नाम पर खूब फंडिंग मिलती रहती है।

लेकिन राष्ट्र, संस्कृति और देशहित के पक्ष में निर्भीक होकर बोलने वाली आवाज़ें आज भी सीमित संसाधनों में, सिर्फ जनता के सहयोग से आगे बढ़ती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि —
✔️ झूठ का जवाब सच से दिया जाए
✔️ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को चुनौती मिले
✔️ स्वतंत्र और राष्ट्रवादी पत्रकारिता ज़िंदा रहे

तो हमारे हाथ मज़बूत करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस बड़ी लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।


💳 UPI से तुरंत सहयोग करें

UPI ID:
BHARATPE09914226834@yesbankltd

UPI से सहयोग करें

*सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है।*