indtalknews

Nation first

पटना नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की शादी: दिल्ली में होगा ग्रैंड समारोह, नालंदा की युवती से रचाएंगे विवाह

पटना

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, और यह भव्य समारोह दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। खबरों के अनुसार, यह विवाह खरमास खत्म होने के बाद बड़े स्तर पर होगा, जिसमें देशभर के कई दिग्गज नेता भी शामिल हो सकते हैं।

 

पटना

पटना

 

नालंदा जिले की युवती से करेंगे शादी

सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार की होने वाली पत्नी किसी राजनीतिक घराने से नहीं हैं और वे बिहार के नालंदा जिले से ताल्लुक रखती हैं। बताया जा रहा है कि यह विवाह स्वजातीय कुर्मी समुदाय के भीतर हो रहा है। हालांकि, यह भी चर्चा है कि वे केंद्र सरकार में कार्यरत हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

केजरीवाल की करारी हार और भाजपा की ऐतिहासिक वापसी के बड़े कारण

 

50 की उम्र में विवाह पर चर्चा

निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था, और वे अब तक एकांत जीवन जीते आए हैं। उनकी उम्र 50 वर्ष के करीब है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि उनकी होने वाली पत्नी की उम्र भी इसी के आसपास होगी। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि सरकारी नौकरी में कार्यरत कोई महिला इस उम्र में शादी क्यों करेगी? हालांकि, पारिवारिक और राजनीतिक हलकों में इस विवाह को लेकर काफी उत्सुकता है।

नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री के संकेत?

निशांत कुमार अब तक राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनकी जदयू में एंट्री की चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई गई थीं। अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टरबाजी और बयानों के जरिए यह चर्चा फिर जोर पकड़ रही है। हाल ही में उन्हें अपने पिता के समर्थन में बयान देते हुए भी देखा गया है।

हरनौत से चुनाव लड़ सकते हैं निशांत कुमार?

नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1977 में नालंदा के हरनौत से की थी, हालांकि उस समय वे चुनाव हार गए थे। 1985 में उन्होंने पहली बार जीत दर्ज की थी। अब राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं, तो वे हरनौत से चुनाव लड़ सकते हैं। इससे जदयू को एक नया चेहरा मिलेगा और बिहार की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है।

शादी के साथ नए राजनीतिक समीकरण भी होंगे तैयार?

निशांत कुमार की शादी न केवल व्यक्तिगत बल्कि राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शादी के बाद क्या वे सक्रिय राजनीति में कदम रखते हैं या फिर अपनी अब तक की शांत और निजी जिंदगी को जारी रखते हैं।

इस बहुप्रतीक्षित विवाह से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें!

🙏 सहयोग करें | सच और राष्ट्र के साथ खड़े हों

आज की लड़ाई सिर्फ खबरों की नहीं है। यह लड़ाई सच बनाम झूठ और राष्ट्र बनाम प्रोपेगैंडा की है।

‘द वायर’ जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी प्लेटफॉर्म्स को देश–विदेश से क्रांति और एक्टिविज़्म के नाम पर खूब फंडिंग मिलती रहती है।

लेकिन राष्ट्र, संस्कृति और देशहित के पक्ष में निर्भीक होकर बोलने वाली आवाज़ें आज भी सीमित संसाधनों में, सिर्फ जनता के सहयोग से आगे बढ़ती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि —
✔️ झूठ का जवाब सच से दिया जाए
✔️ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को चुनौती मिले
✔️ स्वतंत्र और राष्ट्रवादी पत्रकारिता ज़िंदा रहे

तो हमारे हाथ मज़बूत करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस बड़ी लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।


💳 UPI से तुरंत सहयोग करें

UPI ID:
BHARATPE09914226834@yesbankltd

UPI से सहयोग करें

*सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है।*