indtalknews

Nation first

kal ka mausam:उत्तर-पूर्व बिहार की ओर बढ़ रहा है चक्रवात शनिवार को बिहार जिलों भारी बारिश

kal ka mausam

kal ka mausam: कल का मौसम बिहार में कैसा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार एक बार फिर से बिहार में चक्रवात का असर दिखनेवाला है। पटना सहित बिहार के अधीकतर क्षेत्रों में शनिवार को घनघोर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बिहार के तीन चौथाई हिस्से में बादल छाए रहेंगे। इस कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने शनिवार को पटना सहित दक्षिण-मध्य और पूर्वी भागों में गरज और तड़क के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट के आसार हैं, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश लोगों के लिए तबाही का सबब होगा।

kal ka mausam

म्यांमार और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर बना चक्रवात

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक चक्रवातीय संरक्षण म्यांमार और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर फैला हुआ है. इसकी दिशा उत्तर-पूर्व बिहार की और है।इसके प्रभाव से दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के संभावना हैं। वहीं गुरुवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर मध्यम और हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के बीच उमस वाली गर्मी सेलोग परेशान रहे. शनिवार को इससे राहत की उम्मीद है‌‌।

india ka agla match : टीम इंडिया अगला मैच कब एक बार फिर कब उतरेगी भारतीय टीम

कई शहरों में बादल छाए 

आज़ शुक्रवार को राजधानी में सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी थी, लेकिन, बीच-बीच में सूरज की तल्खी के वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। इसी बीच दोपहर बाद राजधानी के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन राजधानी में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। इस बीच, राजधानी के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बिहार का सबसे गर्म जिला 35.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज पहले नंबर पर रहा।जिस तेजी चक्रवात बढ़ रहा उससे यहीं लग रहा है कि इस बिहार लोगों के लिए दुर्गा पूजा बेहतर नहीं रहेगा।

🙏 सहयोग करें | सच और राष्ट्र के साथ खड़े हों

आज की लड़ाई सिर्फ खबरों की नहीं है। यह लड़ाई सच बनाम झूठ और राष्ट्र बनाम प्रोपेगैंडा की है।

‘द वायर’ जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी प्लेटफॉर्म्स को देश–विदेश से क्रांति और एक्टिविज़्म के नाम पर खूब फंडिंग मिलती रहती है।

लेकिन राष्ट्र, संस्कृति और देशहित के पक्ष में निर्भीक होकर बोलने वाली आवाज़ें आज भी सीमित संसाधनों में, सिर्फ जनता के सहयोग से आगे बढ़ती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि —
✔️ झूठ का जवाब सच से दिया जाए
✔️ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को चुनौती मिले
✔️ स्वतंत्र और राष्ट्रवादी पत्रकारिता ज़िंदा रहे

तो हमारे हाथ मज़बूत करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस बड़ी लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।


💳 UPI से तुरंत सहयोग करें

UPI ID:
BHARATPE09914226834@yesbankltd

UPI से सहयोग करें

*सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है।*