ध्रुव जुरेल का जीवन परिचय | Dhruv Jurel Biography, Networth, Girlfriend

Shubhra Sharma
5 Min Read
ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल भारतीय क्रिकेट जगत के उभरते हुए युवा सितारे हैं। वे उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर ध्रुव 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के उपकप्तान भी रह चुके हैं। फरवरी 2024 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में डेब्यू किया।

ध्रुव जुरेल
ध्रुव जुरेल

Railway Group D recruitment 2025 रेलवे ग्रुप D भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया और संपूर्ण जानकारी

ध्रुव जुरेल का जन्म और परिवार (Dhruv Jurel Birth and Family)

ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ। उनका पूरा नाम ध्रुव चंद जुरेल है। उनके पिता नेम सिंह जुरेल भारतीय सेना में हवलदार थे और 1999 के कारगिल युद्ध में सेवा कर चुके हैं। उनकी मां रजनी जुरेल एक गृहिणी हैं। ध्रुव की एक बड़ी बहन नेरू जुरेल हैं।

ध्रुव जुरेल की शिक्षा (Dhruv Jurel Education)

ध्रुव जुरेल ने आगरा के आर्मी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव क्रिकेट की ओर बढ़ा, जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट को अपना करियर बनाने का फैसला किया।

ध्रुव जुरेल का क्रिकेट करियर (Dhruv Jurel Cricket Career)

शुरुआती सफर और संघर्ष

ध्रुव के पिता चाहते थे कि उनका बेटा भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करे। लेकिन ध्रुव का झुकाव क्रिकेट की ओर था। बचपन में उन्होंने अपने पिता से झूठ बोलकर क्रिकेट की कोचिंग शुरू की। जब उनके पिता ने क्रिकेट किट देने से इनकार किया, तो ध्रुव ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और घर छोड़ने की धमकी दी। इस पर उनकी मां ने अपनी सोने की चेन बेचकर उन्हें क्रिकेट किट दिलाई।

घरेलू क्रिकेट करियर (Domestic Cricket Career)

ध्रुव ने 10 जनवरी 2021 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए टी20 डेब्यू किया। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने फरवरी 2022 में विदर्भ के खिलाफ पदार्पण किया और पहली पारी में 64 रन बनाए। लिस्ट ए क्रिकेट में उनका डेब्यू 14 जुलाई 2023 को हुआ।

आईपीएल करियर (IPL Career)

ध्रुव जुरेल को राजस्थान रॉयल्स ने 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उन्हें उस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला। 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया और 15 गेंदों पर 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 2023 के आईपीएल सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 172.73 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए।

अंतरराष्ट्रीय करियर (International Career)

ध्रुव ने 15 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने अपनी पहली पारी में 104 गेंदों में 46 रन बनाए। रांची टेस्ट में उन्होंने 90 और 39* रनों की पारियां खेलीं और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

ध्रुव जुरेल के रिकॉर्ड्स (Dhruv Jurel Records)

  • 2014 में अंडर-17 टी20 चैंपियनशिप में 600+ रन बनाए।
  • 2015 में अंडर-14 टूर्नामेंट के फाइनल में 137 रन की पारी खेली।
  • दिसंबर 2022 में नागालैंड के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में 249 रन बनाए।
  • 2023 इंप्रेस क्रिकेट लीग में 61 गेंदों में 163 रन बनाए।

ध्रुव जुरेल की पसंद और नापसंद (Likes and Dislikes)

  • पसंदीदा क्रिकेटर: एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली
  • पसंदीदा गाना: द साइंटिस्ट (गोल्डप्ले)
  • पसंदीदा फिल्म: थ्री ईडियट्स
  • पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड: लॉर्ड्स

ध्रुव जुरेल की नेटवर्थ (Dhruv Jurel Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ध्रुव जुरेल की कुल संपत्ति लगभग 7.5 करोड़ रुपये है। आईपीएल से उन्हें 20 लाख रुपये का वेतन मिलता है और घरेलू क्रिकेट से भी उनकी आय होती है।

ध्रुव जुरेल की गर्लफ्रेंड

फिलहाल ध्रुव जुरेल का नाम किसी लड़की के साथ नहीं जुड़ा है। वह अभी सिंगल हैं और अपने क्रिकेट करियर पर पूरी तरह फोकस कर रहे हैं।

रोचक तथ्य (Interesting Facts About Dhruv Jurel)

  • उनके पिता ने 1999 कारगिल युद्ध में भाग लिया था।
  • ध्रुव ने शुरुआत में एक ऑफस्पिनर के रूप में कोचिंग ली थी।
  • उनकी मां ने अपनी सोने की चेन बेचकर उन्हें क्रिकेट किट दिलाई थी।
  • उन्होंने 14 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम में जगह बनाई।
  • ध्रुव, रिंकू सिंह के अच्छे दोस्त हैं और विराट कोहली के फिटनेस से प्रेरित हैं।
  • उन्हें खाली समय में बास्केटबॉल खेलना पसंद है।

ध्रुव जुरेल भारतीय क्रिकेट में तेजी से नाम कमा रहे हैं और भविष्य में उनके और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Share This Article