कारोबार

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानें 29 जनवरी 2025 के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today Sona Chandi ke bhaw: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 29 जनवरी 2025 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 कैरेट शुद्ध सोना 80,819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो मंगलवार शाम के मुकाबले 506 रुपये महंगा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 74,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले 463 रुपये अधिक है।

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

ध्रुव जुरेल का जीवन परिचय | Dhruv Jurel Biography, Networth, Girlfriend

18 कैरेट सोने की कीमत 60,614 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि मंगलवार शाम यह 60,235 रुपये थी। इस प्रकार इसमें 379 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 14 कैरेट गोल्ड का भाव 47,279 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो मंगलवार की तुलना में 296 रुपये ज्यादा है।

चांदी की बात करें तो आज 999 शुद्धता वाली चांदी का दाम 90,428 रुपये प्रति किलो है। यह मंगलवार की शाम के रेट 89,750 रुपये की तुलना में 678 रुपये महंगी हो गई है।

मिस्ड कॉल से ऐसे चेक करें गोल्ड-सिल्वर प्राइस

अगर आप गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट्स जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ ही सेकंड में आपको एसएमएस के जरिए लेटेस्ट रेट्स की जानकारी मिल जाएगी।

गोल्ड रेट पर मेकिंग चार्ज और टैक्स का असर

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के द्वारा जारी किए गए दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। गहने खरीदते समय इन पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ने से कीमत बढ़ जाती है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर करें रेट चेक

आप गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट जानने के लिए IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी सुबह और शाम के रेट्स चेक कर सकते हैं।

Related Articles

🙏 सहयोग करें | सच और राष्ट्र के साथ खड़े हों

आज की लड़ाई सिर्फ खबरों की नहीं है। यह लड़ाई सच बनाम झूठ और राष्ट्र बनाम प्रोपेगैंडा की है।

‘द वायर’ जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी प्लेटफॉर्म्स को देश–विदेश से क्रांति और एक्टिविज़्म के नाम पर खूब फंडिंग मिलती रहती है।

लेकिन राष्ट्र, संस्कृति और देशहित के पक्ष में निर्भीक होकर बोलने वाली आवाज़ें आज भी सीमित संसाधनों में, सिर्फ जनता के सहयोग से आगे बढ़ती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि —
✔️ झूठ का जवाब सच से दिया जाए
✔️ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को चुनौती मिले
✔️ स्वतंत्र और राष्ट्रवादी पत्रकारिता ज़िंदा रहे

तो हमारे हाथ मज़बूत करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस बड़ी लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।


💳 UPI से तुरंत सहयोग करें

UPI ID:
BHARATPE09914226834@yesbankltd

UPI से सहयोग करें

*सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है।*

Back to top button