indtalknews

Nation first

KishanganjEid बिहार के किशनगंज में ईद की नमाज को लेकर हिंसक झड़प, लाठी-डंडों से हमला

KishanganjEid

KishanganjEid : ईद का फेस्टिवल पूरी विश्व में खुशी और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। भारत में भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया लेकिन बिहार किशनगंज जिले में ईद की नमाज के दौरान  दो गुटों में झड़प हो गई।

KishanganjEid

KishanganjEid

KishanganjEid

 

नीतीश कुमार के करीबी MLC गुलाम गौस की लालू यादव से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

 

क्या है पूरा मामला डिटेल जाने?

 

किशनगंज जिले के पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र स्थित पनासी पंचायत के रत्नपुर हाई स्कूल के पास ईदगाह में हर साल बिहार और बंगाल के नमाजी अलग-अलग टाइम पर नमाज अदा करते हैं। पहले बंगाल के लोग नमाज अदा करते हैं, उसके बाद बिहार के लोग अपनी नमाज पढ़ते हैं।

 

सोमवार को बंगाल के लोगों ने अपने निर्धारित समय से अधिक देर तक नमाज अदा की। चिलचिलाती धूप में इंतजार कर रहे बिहार के नमाजियों का गुस्सा भड़क उठा और देखते ही देखते ईदगाह का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

 

मौके पहुंची पुलिस की फ़ौरन एक्शन 

 

इस घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, पहाड़ कट्टा थानाध्यक्ष धनजी कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। किसी तरह विवाद को शांत कराया गया और बाद में बिहार के लोगों ने नमाज अदा  करने के लिए कहा गया।

 

वीडियो हुआ वायरल

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है, तो कानून के मुताबिक उचित एक्शन लिया जाएगा।

 

शांति बनाए रखने की अपील

 

किशनगंज जिला प्रशासन और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने दोनों गुटों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ईद का यह पर्व भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की हिंसा से बचना बेहद जरूरी है। ख़ैर इस समय किशनगंज और बिहार के माहौल काफी शांतिपूर्वक है किसी प्रकार कोई अप्रिय घटना के सुचना नहीं मिलीं है , बिहार में शांति पूर्वक ईद का फेस्टिवल संपन्न हो गया है।

🙏 सहयोग करें | सच और राष्ट्र के साथ खड़े हों

आज की लड़ाई सिर्फ खबरों की नहीं है। यह लड़ाई सच बनाम झूठ और राष्ट्र बनाम प्रोपेगैंडा की है।

‘द वायर’ जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी प्लेटफॉर्म्स को देश–विदेश से क्रांति और एक्टिविज़्म के नाम पर खूब फंडिंग मिलती रहती है।

लेकिन राष्ट्र, संस्कृति और देशहित के पक्ष में निर्भीक होकर बोलने वाली आवाज़ें आज भी सीमित संसाधनों में, सिर्फ जनता के सहयोग से आगे बढ़ती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि —
✔️ झूठ का जवाब सच से दिया जाए
✔️ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को चुनौती मिले
✔️ स्वतंत्र और राष्ट्रवादी पत्रकारिता ज़िंदा रहे

तो हमारे हाथ मज़बूत करें। आपका छोटा-सा सहयोग भी इस बड़ी लड़ाई में हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।


💳 UPI से तुरंत सहयोग करें

UPI ID:
BHARATPE09914226834@yesbankltd

UPI से सहयोग करें

*सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है।*