IMD Warning: मानसून से पहले इस समय प्री मानसून बिहार में दिख रहा है खास कर अप्रैल आखिरी से और अब म ई शुरुआत में भी। मौसम विभाग ताज़ा अनुमान अनुसार बिहार में मई की शुरुआत ही मौसम में तेजी से बदलाव होने जा रही है। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार 1 और 2 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

IMD Warning
1 मई का मौसम अपडेट
पटना स्थित मौसम केंद्र के अनुसार 1 मई को कुछ जिलों में मौसम सामान्य बारिश हो सकती है, जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण।
EXIT POLL 2026: पांच राज्यों का महासंग्राम खत्म — अब किसकी सरकार? IND TALK AI Research का बड़ा एग्जिट पोल
इसके अलावा राज्य के अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश
40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा
चलने की संभावना है। इन जिलों में खास असर रहेगा:
सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर समेत कई अन्य जिले।
2 मई को और ज्यादा बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस दिन राज्य के किसी भी जिले में सामान्य (ग्रीन) स्थिति नहीं रहेगी।
🟡 येलो अलर्ट वाले जिले:
पश्चिम और मध्य बिहार के कई जिले जैसे: पटना, नालंदा, गया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद आदि।
🟠 ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
उत्तर और पूर्वी बिहार के जिले जैसे: सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर, बांका आदि।
इन क्षेत्रों में तेज गरज-चमक 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी कई जगहों पर भारी बारिश
होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि खराब मौसम में खुले स्थानों से दूर रहें और बिजली गिरने की संभावना।।



