BPSC 70th CCE Vacancy 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की बड़ी घोषणा; 1929 पदों के लिए होगी 70वींपी
BPSC 70th CCE Vacancy 2024: बिहार लोक सेवा आयोग की बड़ी घोषणा; 1929 पदों के लिए होगी 70वींपीबिहार लोक परीक्षा सेवा आयोग ने बताया कि 70 वी पीटी की परीक्षा में बहुत से बदलाव के साथ होगा। एग्जाम के प्रश्नों को चार सेट किया जाएगा। Exam का result नॉर्मलाइजेशन के आधार पर निकाला जाएगा। जहां तक एग्जाम कितने चरणों में होगा और आवेदनों की संख्या कितनी होगी ये सबकुछ उसी आधार पर ये फैसला लिया जाएगा।

BPSC 70th CCE Vacancy 2024
1964 पदों के भर्ती के लिए
बीपीएससी के 70 वी संयुक्त सीविल सेवा प्रतियोगिता के परीक्षा 1964 पदों के लिए होगी। आयोग को अबतक 1929 पदों की अधियाचना प्राप्त हो चुकी है। एक विभाग से 35 पद आना शेष है। अभी तक 17 विभागों से अधियाचना भेज दी गई है। बीपीएससी 70वीं सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पुराने आरक्षण रोस्टर पर ही होगा। नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू होगा। इसमें महिलाओं के लिए 604, स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतीनी के लिए 34 और दिव्यांगों के लिए 66 पद आरक्षित हैं। बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत दौरान ये बातें कहां।।
BPSC Eligibility 2024: बिहार लोक सेवा आयोग पात्रता मापदंड
इसके अलावा आपको बता दें कि बीपीएससी इस विषय जानकारी देते कहां कि 70 वी एग्जाम 1900 से अधिक पदों तक आवेदन लिया जाएगा। जो कि बीपीएससी इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। इस पहले सबसे ज्यादा 64 वी बीपीएससी में 1450 पदों को लिया बहाली लिया गया था।
बीपीएससी के प्रभारी सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह में संभावित है। रिक्तियां श्रेणीवार और विभागवार थोड़ी बहुत घट-बढ़ सकती हैं। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों से 10 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में संभावित है। वहीं इंटरव्यू के लिए रिक्तियों से ढाई गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीटी में एक- तिहाई निगेटिव मार्किंग होगी अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
जाने कैसे दे सकते आवेदन
जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जाने किस पद कितने वैकेंसी
अनुमंडल पदाधिकारी/वरीय उप समाहर्ता पद के लिए 200 वैकेंसी दिए गये हैं। पुलिस उपाधीक्षक (बिहार पुलिस सेवा) के लिए 136 वैकेंसी दिए गये हैं। राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा) के लिए 168 वैकेंसी दिए गये हैं। विभिन्न विभागों के पदों की रिक्ति के लिए 174 वैकेंसी दिए गये हैं। ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बिहार ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग) के लिए 393 वैकेंसी दिए गये हैं। राजस्व अधिकारी (बिहार राजस्व सेवा) के लिए 287 वैकेंसी, आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा) के लिए 233 वैकेंसी, प्रखण्ड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी (अनु. जाति एवं अनु.) के लिए 125 और विभिन्न विभागों के पदों की रिक्ति के लिए 213 वैकेंसी निकाले गये हैं।
उम्मीद करते हैं कि आप सभी को ये लेख पसंद आया होगा।।।





