Hardoi में भिखारी के साथ भागी 6 बच्चों की मां, बेचारा पति पहुंचा पुलिस पुलिस थाने

रिपोर्टर IND TALK TEAM
3 Min Read
Hardoi
Hardoi

Hardoi: कहते हैं कि प्यार अंधा होता लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा ख़बर आ रहा जो कि चौंकाने वाला है, लेकिन इस कहावत का पु्ष्टि करता था। असल में यहां पर 6 बच्चे की मां ने पति को छोड़कर भिखारी को अपना हम सफर बना लिया, जब इसका पता महिला पति को चलता है तो  बेचारा इंतजार करता ही रह गया. जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो सभी लोग दंग रह गए। वहीं जब पति शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे, तो पुलिस कर्मी और अधिकारी ये समझने की कोशिश करने लगे कि आखिर भिखारी ने ऐसा कौन सा मंत्र पढ़ा दिया जो शादीशुदा महिला उसके जाल में फंस कर भाग गई।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच तलाक की खबरों ने मचाया क्रिकेट जगत में बबाल

Hardoi

Hardoi
Hardoi

पुरा मामला 

महिला के पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई के हरपालपुर के 36 वर्षीय राजेश्वरी के रूप में हुई है। अभी तक वो महिला अपने छः बच्चे और पति के साथ रहतीं थीं। जैसे ही बेचारा पति को पता चला कि उसकी पत्नी किसी भिखारी के साथ फरार हो गई है।  फिर उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। 

पति ने शिकायत  कहा कि उसकी पत्नी की दोस्ती नन्हे पंडित नाम के भिखारी के साथ थी।  वह अक्सर छुप-छुप कर उससे मिलती थी। पति ने आरोप लगाया कि भिखारी उसके घर भी आया-जाया करता था।

आगे उसके पति ने कहा कि उसकी पत्नी 3 जनवरी उसकी बेटी से कहकर घर से बाहर गई थी। लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी तो उन्होंने ढूंढना शुरू कर दिया, पर वह नहीं मिली. पति राजू का आरोप है कि भिखारी नन्हे पंडित ने ही उसकी पत्नी को कहीं भगा ले गया है। उन्होंने बताया कि भैंस बेचकर जो पैसे उन्होंने कमाए थे वही पैसे लेकर दोनों भागे हैं। 

वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच करने में जुट गई है।

आरोपी पर भारतीय दंड सहिंता की धारा 87 के अनुसार केस दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि इस धारा के अनुसार आरोपी को 10 साल तक सजा हो सकता है और साथ में जुर्माना भी लग सकता है।  इस धारा के अनुसार कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ ग़लत इरादे ले जाता है और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इसके तहत आरोपी को सजा और जुर्माना दोनों से दंडित किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी नन्हे और राजू की पत्नी की तलाश कर रही है। पुलिस ने ये कहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को ढूंढ निकाला जाएगा।

Share This Article
ये लेख इंड टॉक टीम के विभिन्न लेखको द्वारा लिखें गये है इसमें हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सभी लेख पुरी तरह से तथ्यों आधार पर हैं। हमारा उद्देश्य हमारे पाठकों तक सबसे विश्वसनीय खबरें पहुंचाना है।।