Valentine’s Day 2025:प्यार एक खूबसूरत अहसास है, जिसे महसूस किया जाता है, शब्दों में पिरोया जाता है और दिल से जिया जाता है। यह एक ऐसा बंधन है जो विश्वास, सम्मान और त्याग पर टिका होता है। हालांकि, प्रेम का इजहार किसी खास दिन का मोहताज नहीं होता, लेकिन जब यह एक विशेष दिन के रूप में मनाया जाता है, तो वह पल और भी यादगार बन जाता है।

हर साल, 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे प्रेम के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी-जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं, गिफ्ट्स देते हैं और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत कब और क्यों हुई? आइए, इसके पीछे की ऐतिहासिक कहानी को जानते हैं।
वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?
वैलेंटाइन डे का नाम संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) के नाम पर रखा गया है। यह कहानी तीसरी शताब्दी के रोम से जुड़ी हुई है। उस समय क्लॉडियस द्वितीय (Claudius II) नामक एक क्रूर राजा हुआ करता था, जो मानता था कि अविवाहित सैनिक युद्ध में अधिक ताकतवर होते हैं, क्योंकि शादीशुदा सैनिक अपने परिवार की चिंता के कारण पूरी तरह से युद्ध पर ध्यान नहीं दे पाते।
इसी सोच के चलते राजा क्लॉडियस ने अपने राज्य में सैनिकों की शादी पर प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन संत वैलेंटाइन को यह आदेश सही नहीं लगा। उन्होंने चुपके से सैनिकों की शादी करवानी शुरू कर दी। जब राजा को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें 14 फरवरी 269 ईस्वी को फांसी की सजा दे दी गई।
5 gift वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को सस्ते और प्यारे गिफ्ट देने के लिए सुझाव
कहा जाता है कि जेल में रहते हुए संत वैलेंटाइन को जेलर की अंधी बेटी से प्रेम हो गया था। उन्होंने अपनी दिव्य शक्ति से उसकी आंखों की रोशनी लौटा दी। फांसी से पहले, संत वैलेंटाइन ने उसे एक पत्र लिखा, जिसका अंत उन्होंने “तुम्हारा वैलेंटाइन” (Your Valentine) से किया। तभी से यह दिन प्रेम और बलिदान का प्रतीक बन गया और हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।
वैलेंटाइन डे की शुरुआत और इसका महत्व
वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोम में Lupercalia नामक एक प्राचीन त्योहार से हुई थी। इस त्योहार में लड़के एक बॉक्स से लड़की का नाम निकालते थे और फिर वे त्योहार के दौरान जोड़े के रूप में रहते थे। कई बार यह जोड़े शादी भी कर लेते थे।
संत वैलेंटाइन की शहादत के बाद, इस त्योहार को ईसाई धर्म से जोड़ दिया गया और इसे प्रेम का पर्व बना दिया गया। धीरे-धीरे, यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया और आज हर साल इसे खास तरीके से मनाया जाता है।
वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है?
वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी-जोड़े अपने रिश्ते को खास बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं:
✔ गिफ्ट्स देकर अपने साथी को सरप्राइज किया जाता है।
✔ लॉन्ग ड्राइव या डेट पर जाकर एक साथ समय बिताया जाता है।
✔ फिल्म देखी जाती है और रोमांटिक डिनर किया जाता है।
✔ वैलेंटाइन कार्ड और प्यार भरे मैसेज देकर अपने जज्बातों का इजहार किया जाता है।
✔ अपनी पहली मुलाकात वाली जगह पर जाकर पुरानी यादों को ताजा किया जाता है।
Valentine Week Days List
वैलेंटाइन वीक: सात दिन प्यार के
वैलेंटाइन डे से पहले पूरे एक हफ्ते तक प्रेम का उत्सव मनाया जाता है। इसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है, जिसमें हर दिन का एक अलग महत्व होता है।
7 फरवरी को रोज़ डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे और 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का जश्न मनाया जाता है।