2024 kee ranbhumi: इंड टॉक के संस्थापक और युवा लेखक शशिकांत कुमार ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में अपने किताब 2024 की रणभूमि पर विस्तार चर्चा किया इसमें उन्होंने पहली बार अपने बुक के कई अध्याय के बारे में खुलकर बात किए हैं।

निचे दैनिक जागरण के छपी संपूर्ण खबर विस्तार से
2024 की रणभूमि पुस्तक के माध्यम से वर्तमान राजनीति परिदृश्य से लेकर भविष्य के राजनीति मुद्दों से लोग रूबरू हो सकेंगे। पुस्तक के युवा लेखक सह छात्र मिरचाईबाड़ी निवासी शशिकांत कुमार ने अपनी पुस्तक को लेकर यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लिखी इस पुस्तक में लोकसभा चुनाव 2024 में कौन सा मुद्दा प्रमुखता से उठेगा बताया गया है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही लेखन से जुड़ने की इच्छा थी। पिता विनय यादव व माता शांति देवी ने भी इसके लिए प्रोत्साहित किया।
इस पुस्तक में भाजपा के पिछले कई चुनाव में कामयाबी के पीछे के कारण व आगामी चुनाव के मुद्दे, हिंदुत्व व राम मंदिर होने वाला है। मोदी सरकार के प्रति लोगो का बढ़ता विश्वास व बदलता राजनीतिक परिवेश भी इस पुस्तक में पढ़ने को मिलेगा। इससे पूर्व भी यू टूयूब चैनल, इंड टॉक के माध्यम से पिछले कई चुनाव में सटीक विश्लेषण किया। इस पुस्तक में यूपीए सरकार के कार्यकाल, अन्ना हजारे आंदोलन का राजनीतिक में
2024 kee ranbhumi

लेखक शशिकांत कुमार द्वारा लिखी गयी 2024 की रणभूमि पुस्तक
लेखक शशि कांत ने अपनी पुस्तक में लोकसभा चुनाव के मुद्दे, हिंदुत्व और राम मंदिर का किया है जिक्र
Telangana Election 2023: किसका होगा इस बार तेलंगाना का सिंहासन?
असर, भाजपा के नौ साल का कार्यकाल, एनआरसी वन नेशन वन इलेक्शन, नोटबंदी, यूनिफार्म सिविल कोड, जनसंख्या नियंत्रण आदि का भी राजनीतिक क्षेत्र में इसका प्रभाव भी इस पुस्तक से कई जानकारी मिलेगी। इस पुस्तक में केंद्र की मोदी सरकार के बढ़ते प्रभाव एवं समाज के लोगो को चुनाव से पहले राजनीतिक परिस्थिति के बारे में भी विस्तार से जानकारी मिल पाएगी। पुस्तक के लेखक ने बताया कि बहुत जल्द ही वो दुसरे पुस्तक लिखने की तैयारी कर रहे हैं।
















Leave a Reply