aaj ka mausam बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, बारिश का अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

Shubhra Sharma
3 Min Read
aaj ka mausam

aaj ka mausam: बिहार में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज पछुआ हवाएं 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को भी ये हवाएं जारी रहेंगी। अगले दो-तीन दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही 12 जनवरी को भोजपुर और बक्सर समेत 6 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 11 जनवरी तक राज्य के 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

aaj ka mausam
aaj ka mausam

aaj ka mausam

ठंड और बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी के बाद बिहार में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं ने प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट ला दी है। बीते दिनों न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पटना समेत बिहार के 30 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

Hostinger क्या है सारी जानकारी | What is Hostinger in Hindi

गुरुवार को समस्तीपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2 जनवरी को बांका का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। पटना में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

आगामी मौसम पूर्वानुमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में पटना के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। आज अररिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, खगड़िया, और बेगूसराय में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

जिलों में तापमान की स्थिति

गुरुवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • समस्तीपुर: 5.1 डिग्री सेल्सियस
  • जमुई: 5.3 डिग्री सेल्सियस
  • बांका: 5.6 डिग्री सेल्सियस
  • नालंदा: 6.3 डिग्री सेल्सियस
  • गया: 6.7 डिग्री सेल्सियस
  • औरंगाबाद: 6.6 डिग्री सेल्सियस
  • अरवल: 7.4 डिग्री सेल्सियस
  • रोहतास: 8.3 डिग्री सेल्सियस
  • पटना: 9.4 डिग्री सेल्सियस
  • मुजफ्फरपुर: 10.4 डिग्री सेल्सियस
Share This Article