Amrita Pandey :अपनी नाव डुबो कर उसकी राह आसान कर दी’, खुदकुशी से पहले वॉट्सऐप पर लगाया ये स्टेटस।।

TEAM IND TALK
4 Min Read
Amrita Pandey

Amrita Pandey : भोजपुरी इंडस्ट्री से इस समय एक बहुत बुरा खबर सामने आ रहा। एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर लिया है। ऐसी खबर है कि अन्नपूर्णा’ के नाम से मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की शनिवार देर शाम भागलपुर के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जोगसर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले का जांच में शुरू कर दीं।

Amrita Pandey

Amrita Pandey

घटना जानकारी मिलते मौक़े पहुंची पुलिस 

घटना की जानकारी जैसे मिला जोगसर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से उनके गले में फंदा बनाने के लिए इस्तेमाल की गई साड़ी, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। दिवंगत अमृता पांडेय ने भोजपुरी और हिंदी दोनों भाषाओं की कई फिल्मों, टीवी सीरियल, वेब सीरीज और विज्ञापनों में काम किया था। भोजपुरी एक्ट्रेस के संदिग्ध स्थित में मरने से पहले व्हाट्सएप पर एक दिल दहला देने वाला स्टेटस पोस्ट किया था।

Relationship Tips:प्यार करने से पहले लड़कियां करती हैं ये इशारे,ऐसे जानें उनके दिल की बातें

मरने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस ने अमृता पांडेय अपने वाट्सऐप स्टेटस पर लिखा

मरने से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस ने अमृता पांडेय अपने वाट्सऐप स्टेटस पर लिखा- ‘उसकी जिंदगी दो नावों पर है, हमने अपनी नाव डुबोकर उसकी राह आसान कर दी’। इसी बीच शाम में जोगसर पुलिस को सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान घटनास्थल पर पहुंचे। फ्लैट में पहुंचने पर उन्हें भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई तो उसे फंदे से लटकता हुआ पाया। आनन-फानन में परिजनों ने चाकू से फंदा काटकर उसे आनन-फानन में स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद वे उसे वापस फ्लैट में ले आए।

एक्ट्रेस के परिजनों ने बताया कि

एक्ट्रेस के परिजनों ने बताया कि अमृता पांडेय ने भोजपुरी फिल्मों के बाद कई वेव सीरीज में भी काम किया है।  परिजनों ने आगे बताया कि अमृता की बड़ी बहन वीणा पांडे की 18 अप्रैल को घर पर ही शादी थी। शुक्रवार रात को उन्होंने खूब मौज-मस्ती की। अचानक फिर क्या हो गया। कोई समझ नहीं पा रहा। उन्होंने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले चंद्रमणि झंगड़ से हुई है। वो मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं। अभी तक उनके कोई बच्चे नहीं हुए हैं। अमृता की बहन ने कहा कि अपने करियर को लेकर काफी चिंतित थी। वह काफी दुखी थी। इसके चलते उसका इलाज भी चल रहा था।

आपको ये भी बता दें कि हाल में ही अमृता की हॉरर वेब सीरीज ‘प्रतिशोध’ का पहला भाग रिलीज हुआ है। इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने काफी उत्साह दिखाया है। एक दशक पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘यादव जी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। 

Share This Article
ये लेख इंड टॉक टीम के विभिन्न लेखको द्वारा लिखें गये है इसमें हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सभी लेख पुरी तरह से तथ्यों आधार पर हैं। हमारा उद्देश्य हमारे पाठकों तक सबसे विश्वसनीय खबरें पहुंचाना है।।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.