Aaj Ka Rashifal ( 11 July 2025) – सावन की शुरुआत से इन दो राशियों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक स्थिति में होगी मजबू

Preeti Shukla
8 Min Read
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Today Horoscope in Hindi – सावन की शुरुआत दो राशियों के लिए अच्छी होने वाली है क्योंकि इन दोनों राशियों को आर्थिक स्थिति में लाभ होता नजर आ रहा है। हालांकि शुक्रवार का दिन कुल 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आदि संबंधित जानकारी पर आज के दैनिक राशिफल में चर्चा करेंगे। ‌

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

 

वृषभ राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, यहां पढ़िए अपना दैनिक राशिफल! 

 

Aaj Ka Rashifal ( 11 July 2025) – सावन की शुरुआत से भगवान महादेव की कृपा मेष और सिंह राशि वालों पर होने वाली है। ‌ दरअसल शुक्रवार के दिन इन दोनों राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ‌ हालांकि कुल 12 राशियों के लिए सावन का पहला दिन कैसा रहेगा आदि संबंधित जानकारी के लिए आज का दैनिक राशिफल पढ़ें। 

 

मेष राशि (Aries daily horoscope)

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, धनप्राप्ति के भी योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। निजी संबंधियों के साथ वाद-विवाद से बचें। बता दें क‍ि आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों के लिए बहुत अच्छा है। मध्‍याह्न के बाद मन में जो दुविधा है उसका समाधान मिल जाएगा। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। शत्रु असफल होंगे। 

 

वृषभ राशि (Taurus daily horoscope)

 

आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। इसके चलते आप आज किसी एक निश्चय पर नहीं पहुंच पाएंगे और आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है। आज पर‍िवार की कुछ जिम्‍मेदार‍ियों को लेकर भी थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई आनंदमयी समाचार प्राप्‍त होगा। आज आभूषणों की खरीदारी करेंगे साथ ही कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्‍यापार में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। 

 

मिथुन राशि ( Gemini daily horoscope)

 

आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी रहेगा। आज आपको मित्र या परिवार के सभी सदस्यों का साथ म‍िलेगा। हालांक‍ि शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। शाम के बाद मानहानि का योग बनता है। विद्यार्थीजन आज सृजनात्मक और कलात्मक कार्यों का हिस्‍सा बनेंगे। 

 

कर्क राशि (Cancer daily horoscope)

 

आज आप हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण गवां सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करना लाभकारी रहेगा। व्‍यवसाय में धन संबंधित आयोजन करने का भी योग प्रबल है। विदेश स्थित व्‍यवसायीजनों से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

 

सिंह राशि (Leo daily horoscope)

 

आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। हालांक‍ि आज आपके मन में बार-बार पर‍िवर्तन आएंगे। इससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। आज आप स्‍वादिष्‍ट भोजन, अच्‍छे वस्‍त्र और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी-धंधे में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। गुस्‍से पर काबू रखना होगा लाभप्रद।

 

कन्या राशि (Virgo daily horoscope)

 

आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि की खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें, मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। धन का खर्च अधिक न हो इसका ख्‍याल रखें।

 

Sawan Kab Se Start Hai 2025 – भगवान महादेव के भक्तों के लिए इस दिन से शुरू होगा सावन!

 

तुला राशि( Libra daily horoscope)

 

आज व्यापार से संबंधित सभी कार्यों के लिए शुभ द‍िन है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन करने के बारे में व‍िचार कर सकते हैं। शेयर- सट्टे से आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता हो सकती है। बच्‍चों की प्रगति से आपको प्रसन्‍नता होगी। व्‍यापारियों के साथ लेन-देन के मामले में की गई यात्रा से लाभ होगा। 

 

वृश्चिक राशि (Scorpio daily horoscope)

 

आज आपके व्यापार में विस्तार होगा। इससे आप कई बेरोजगारों की मदद करने में सक्षम होंगे। यह आपके लिए प्रसन्‍नता का कारण बनेगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रेम संबंधों में आज आपको सफलता म‍िलेगी। व‍िरोधी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। दोस्‍तों के साथ मुलाकात हो सकती है। 

 

धनु राशि (Sagittarius daily horoscope)

 

आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। अगर व्‍यवसाय में हैं तो आज आपको लाभ ही लाभ म‍िलेगा। नौकरी में फिलहाल आपको थोड़ी-बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पत्‍नी के साथ आज र‍िश्‍तों में खटास आ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। दोस्‍तों के साथ फोन पर हुई बात से मन अत्‍यंत प्रसन्‍न रहेगा। लेकिन क‍िसी भी तरह के महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अपनों से मशवरा जरूर कर लें। 

 

मकर राशि (Capricorn daily Horoscope)

 

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। लेक‍िन क‍िसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। अन्‍यथा जल्‍दबाजी में क‍िया गया न‍िर्णय गलत भी साब‍ित हो सकता है। ध्‍यान रखें क‍ि अगर हालात खराब हों तो हर कार्य सोच-समझकर करना चाहिए। इसलिए समझदार और ह‍िम्‍मत से काम लें। लेकिन क्रोध पर भी संयम रखना जरूरी है। जीवन में क‍िसी नए संबंध को शाम‍िल करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें।

 

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

 

आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। अपनों के साथ आज धार्मिक स्थल की यात्रा करना लाभकारी हो सकता है। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। माता-प‍िता के साथ आज आप जीवन का कोई महत्‍वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पत्‍नी के साथ वार्ता करते समय वाणी में माधुर्य बनाए रखें। 

 

मीन राशि (Pisces daily horoscope)

 

आज नए कार्यों का आयोजन करने के बारे में व‍िचार कर सकते हैं। लेक‍िन बेहतर यह होगा क‍ि इसमें क‍िसी वरिष्‍ठ की राय जरूर ले लें। अन्‍यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। व्‍यवसाय में आज नए कार्यों की शुरुआत सोच-समझकर ही करें। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आज सरकारी कार्य संपन्न होंगे। 

 

निष्कर्ष

 

यह आर्टिकल 11 जुलाई 2025 राशिफल पर आधारित है। ‌ इस आर्टिकल में कुल 12 राशियों के शुक्रवार दैनिक राशिफल के बारे में जानकारी दी गई है जो की ज्योतिष आचार्य की गणना पर आधारित है।

 

TAGGED:
Share This Article