Weekly Horoscope: 15-21 सितंबर 2024 – मेष मिथुन और कन्या राशि वालों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, यहां जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल!

TEAM IND TALK
7 Min Read
Weekly Horoscope

Weekly Horoscope:साप्ताहिक राशिफल अक्सर जीवन में हमारा राशि पर पड़ने वाले ग्रहों की चाल बताता है। ऐसे तो जिंदगी में जो होना है वह होकर ही रहता है लेकिन फिर भी मां और मस्तिष्क की शांति के लिए कई लोग साप्ताहिक राशिफल देखते हैं।

Weekly Horoscope

आज का हमारा आर्टिकल साप्ताहिक राशि पढ़ने वाले सज्जनों के लिए है जिसमें हम 16 सितंबर 2022 से लेकर 22 सितंबर 2022 तक के 12 राशियों पर ग्रहों की चाल से पढ़ने वाली विभिन्न परिस्थितियों पर ही चर्चा करने वाले हैं। ‌

Shardiya Navratri 2024: जानें कब से होगी शुरुआत और नवरात्रि मां दुर्गा के आने और जाने का वाहन क्या होगा

साप्ताहिक राशिफल 15 सितंबर 2024 से लेकर 21 सितंबर 2024 तक

अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए नीचे दी गई 12 राशियों के साप्ताहिक राशिफल 2024 को पढ़ें-: 

मेष

मेष राशि वालों के लिए यह आर्थिक रूप से बेहद उत्तम है जिसमें व्यापार और नौकरी पैसा लोगों को अपने-अपने स्तर पर आर्थिक लाभ एवं उन्नति की परिस्थितियों नजर आएंगी। मेष राशि के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे।

उपाय -सुख और समृद्धि के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Weekly Horoscope

वृषभ

सामाजिक तौर पर पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। ‌ महिला जातकों को कार्यस्थल और एवं घर में कुछ परिस्थितियों में अड़चनें महसूस होगी। रिश्तो में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। सेहत में सुधार होगा लेकिन शत्रुओं की नजर रहेगी। व्यापार और कारोबार में सुधार एवं तरक्की मिलेगी।

Weekly Horoscope

सोलह सोमवारी व्रत कब रखें और जाने लाभ Sawan Somwar Vrat Katha

उपाय – मां दुर्गा की पूजा और उपासना करें। ‌

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिला-जुला एवं कठिन साबित होगा। कारोबार एवं आर्थिक मामलों में संभाल कर निर्णय ले। ‌ नौकरी में परिवर्तन या स्थान में बदलाव हो सकता है। सैलरी से ज्यादा आर्थिक खर्च बढ़ाते हुए नजर आएंगे। प्रेम संबंधों में मुश्किलें आ सकती हैं। वाणी में संयम रखें।

उपाय – गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें एवं गणेश भगवान का पाठ करें। ‌

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। वाहन सावधानी से चलाएं वरना चोट चपेट की संभावना बढ़ जाएगी। ‌अपने पार्टनर की बात सुने ना कि उनसे ज्यादा अपेक्षा रखें। आर्थिक खर्च बढ़ जाएगा। ‌ कार्यक्षेत्र में सोच समझकर फैसला लें।

उपाय – भगवान शिव की पूजा उपासना करें एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नई अफसर की प्राप्ति होगी जो आपके लिए फलदाई साबित होंगे। कई स्रोतों से अच्छे आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे तथा पहले से किसी योजना में निवेश किया धन से बेहतरीन रिटर्न प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। रिश्तो में मधुरता आएगी और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय – भगवान सूर्य को जल अर्पित करें एवं उनकी पूजा उपासना करते हुए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या 

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। कुछ पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आय स्रोत बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ होगा।। पुराने कर्ज को चुकता करने में कामयाब होंगे। व्यापार एवं कारोबार में लाभ होगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता आएगी। कोई मनचाहा पद की प्राप्ति हो सकती है।

उपाय – भगवान गणेश को मोदक का प्रसाद भोग लगाए एवं उनकी पूजा आराधना करें।

तुला 

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। वाणी पर संयम रखें। रिश्तो में अड़चनें आ सकती है। तुला राशि के बेरोजगार जातकों को नौकरी के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। ‌ आर्थिक खर्च बढ़ जाएगा। ‌

उपाय – प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि विधान से पूजा आराधना करें एवं शिव चालीसा का पाठ करें। 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह माध्यम साबित होगा। ‌ शुभचिंतकों को एवं प्रिय जनों का कम लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं। कारोबार में मुश्किलें आ सकती है।

उपाय – प्रतिदिन भगवान हनुमान जी के बजरंग बाण पाठ करें एवं शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में दूध एवं मिश्री युक्त जल का अर्पण करें। ‌

धनु 

धनु राशि के लिए सप्ताह भाग दौड़ भरा रहेगा। ‌ कारोबार व्यापार एवं आर्थिक, निजी मामलों के लिए कई भाग दौड़ से जुड़ी परिस्थितियों उत्पन्न होगी। समय से पहले काम पूरा करने की कोशिश करें। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता की सेहत से परिवार में तनाव उत्पन्न होगा।

उपाय – प्रतिदिन भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा आराधना करें एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर 

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी फलदाई साबित होगा। किसी कार्य की विशेष मेहनत की अपार सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। जमीन से जुड़े कार्य सफल हो जाएंगे एवं आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

उपाय – भगवान शिव जी की पूजा आराधना करें।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी। नई अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।

उपाय -प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन 

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान हासिल होगा। मौसम की बारिश से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

उपाय – गायत्री मंत्र का जाप करें।

Share This Article
ये लेख इंड टॉक टीम के विभिन्न लेखको द्वारा लिखें गये है इसमें हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सभी लेख पुरी तरह से तथ्यों आधार पर हैं। हमारा उद्देश्य हमारे पाठकों तक सबसे विश्वसनीय खबरें पहुंचाना है।।