दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: फलोदी सट्टा बाजार के पूर्वानुमान, जानिए किसकी बनेगी सरकार

Shubhra Sharma
4 Min Read
दिल्ली विधानसभा
दिल्ली विधानसभा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। आज, 5 फरवरी को राजधानी में वोटिंग हो रही है और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। हालांकि सट्टा बाजार के अनुमानों में कांग्रेस को कोई खास मौका मिलता नहीं दिख रहा है।

दिल्ली विधानसभा
दिल्ली विधानसभा

राजस्थान का प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार देशभर में अपने सटीक राजनीतिक अनुमानों के लिए जाना जाता है। इस बार भी बाजार में दांव लग चुके हैं और अनुमान के मुताबिक दिल्ली चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

दिल्ली चुनाव 2025: इन 5 हॉट सीटों पर सियासी महायुद्ध, जहां दांव पर है बड़े नेताओं की साख

फलोदी सट्टा बाजार का ताजा अनुमान

  • आम आदमी पार्टी (AAP): 37 से 39 सीटें
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP): 32 से 34 सीटें
  • कांग्रेस: केवल 1 सीट

बाजार में आम आदमी पार्टी के तगड़े दावेदार होने की बात सामने आ रही है, लेकिन भाजपा भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है। कांग्रेस को यहां किसी प्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका मिलती नहीं दिख रही।

हॉट सीटों पर क्या है स्थिति

नई दिल्ली विधानसभा सीट:

यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परंपरागत सीट मानी जाती है। यहां भाजपा ने प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस से संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं।

  • केजरीवाल पर सट्टा बाजार भाव: 65 पैसे से 85 पैसे
  • प्रवेश वर्मा पर सट्टा बाजार भाव: 85 पैसे

इसका मतलब यदि केजरीवाल पर कोई 10,000 रुपये का दांव लगाता है, तो उसे जीत पर 6,500 रुपये मिलेंगे। वहीं प्रवेश वर्मा पर 10,000 का दांव लगाने पर 8,500 रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है।

कालकाजी विधानसभा सीट:

यहां से आम आदमी पार्टी की आतिशी, भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा मैदान में हैं।

  • आतिशी पर भाव: 25/33 पैसे
  • रमेश बिधूड़ी पर भाव: 33 पैसे

अगर किसी ने आतिशी पर 10,000 रुपये का दांव लगाया, तो उसे जीत पर 2,500 रुपये मिलेंगे। वहीं रमेश बिधूड़ी पर 10,000 लगाने पर 3,300 रुपये तक मिल सकते हैं।

जंगपुरा विधानसभा सीट:

इस सीट से आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, भाजपा के तरविंदर सिंह और कांग्रेस के फरहाद सूरी चुनाव मैदान में हैं।

  • मनीष सिसोदिया पर भाव: 50/70 पैसे
  • तरविंदर सिंह पर भाव: 70 पैसे

यदि मनीष सिसोदिया पर 10,000 रुपये का दांव लगाया जाए तो जीतने पर 5,000 रुपये मिल सकते हैं। वहीं तरविंदर सिंह पर 10,000 रुपये लगाने पर 7,000 रुपये तक की वापसी संभव है।

कांग्रेस का संघर्ष

सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह पिछड़ी हुई नजर आ रही है। 70 सीटों में से पार्टी को मात्र 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

क्या आप लगाएगी हैट्रिक या भाजपा करेगी वापसी?

सट्टा बाजार के अनुसार आम आदमी पार्टी के सिर एक बार फिर दिल्ली का ताज सज सकता है। हालांकि भाजपा भी इस बार मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई है।

Disclaimer: यह लेख केवल चुनावी अनुमानों को साझा करने के उद्देश्य से लिखा गया है। सट्टे को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है।

Share This Article